वाहन चेकिंग के दौरान 6.5 लाख कैश जब्त [6.5 lakh cash seized during vehicle checking]

1 Min Read

जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस जगह-जगह पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में बहरागोड़ा प्रखंड़ क्षेत्र के बरसोल थाना अंतर्गत दारीसोल चेकपोस्ट पर पुलिस और एसएसटी का संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मंगलवार को 2 वाहनों से 6 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए।

2 वाहनों से जब्त किये गये रुपयेः

जानकारी के अनुसार जमशेदपुर निवासी सुधीर कुमार कोवाला की कार से 4 लाख रुपये और ओडिशा के पुरी निवासी बटकृष्णा महापात्र के कार से 2 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। दोनों व्यक्तियों द्वारा सही जानकारी नहीं देने पर रुपये जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने क्रेटा कार से जब्त किये 2.25 लाख रुपये 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं