Jharkhand के 5 हजार इंटर शिक्षक हो जायेंगे बेरोजगार

1 Min Read

प्रभावित शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन

रांची। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद राज्य के कॉलेजों में इंटरमीडियट की पढ़ाई बंद होने जा रही है। इससे राज्य के पांच हजार शिक्षक बेरोजगार होने वाले हैं। इसे लेकर 24 जिलों से लगभग 5000 अंगीभूत कॉलेजों के इंटर शिक्षकों ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय से राजभवन तक पैदल मार्च किया। शिक्षकों ने कहा वे पिछले दस वर्षों से अंगीभूत महाविद्यालयों में अपनी सेवा दे रहें हैं। लेकिन अब सरकार हमलोगों के साथ नाइंसाफी कर रही है।

शिक्षकों ने कहा कि जब सरकार को हमारी आवश्यकता थी, तब हमे कम मानदेय पर रख कर हमसे काम करवाया। लेकिन अब जब हमलोगों ने अपनी जीवन का आधा हिस्सा कॉलेजों में पढ़ाने में निकाल दिया। तब नई शिक्षा नीति के अनुसार हमलोगों को समायोजित करने की बजाये हमें हटाया जा रहा है। अगर हमें हटा दिया गया, तो हमारी जीविका प्रभावित हो जायेगी। शायद हमें भुखमरी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में शिक्षक संघ की अध्यक्ष शालिनी नाग ने कहा कि शिक्षा विभाग में कई ज्ञापन भी दिए गए, लेकिन वहां से केवल आश्वासन ही मिला। इसलिए अब राज्यपाल से गुहार लगाने आये हैं।  

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं