3 साल से फरार दाहू यादव ने मांगी अग्रिम जमानत, अवैध खनन केस में ED को है तलाश [Dahu Yadav, absconding for 3 years, sought anticipatory bail, ED is looking for him in illegal mining case]

1 Min Read

Illegal mining case:

साहिबगंज। साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी दाहू यादव ने रांची स्थित पीएमएलए (PMLA) की विशेष अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। वह बीते तीन वर्षों से अधिक समय से फरार है। ED ने हाल ही में दाहू यादव समेत छह अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। यह आरोप पत्र रांची की विशेष अदालत में दायर किया गया है, हालांकि कोर्ट ने अभी इस पर संज्ञान नहीं लिया है।

Illegal mining case:3 साल पहले ED के समक्ष पेश हुआ थाः

दाहू यादव आखिरी बार 18 जुलाई 2022 को ईडी कार्यालय, रांची में पूछताछ के लिए पेश हुआ था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। एजेंसियां तब से उसकी तलाश कर रही हैं। अगस्त 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने उसे सरेंडर करने का आदेश दिया था, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद ईडी, CBI और पुलिस ने उसे वॉन्टेड घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें

IAS Pooja Singhal: मनरेगा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में IAS पूजा सिंघल को बड़ा झटका, विदेश जाने का रास्ता बंद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं