झारखंड प्रशासनिक सेवा के 117 अधिकारियों का तबादला, सुरजीत सिंह बने लातेहार के डीडीसी

1 Min Read

रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 117 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में  कार्मिक विभाग ने मंगलवार रात अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार सुरजीत कुमार सिंह को लातेहार का डीडीसी बनाया गया है, वहीं सतीश चंद्रा साहेबगंज के डीडीसी बने हैं।

इसी तरह प्रभात कुमार बरदियार को जिला परिषद सरायकेला-खरसावां के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे संजय कुमार भगत को समेकित जनजाति विकास अभिकरण रांची का परियोजना निदेशक बनाया गया है।

अधिकारियों के तबादले की पूरी सूची इस प्रकार है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं