भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया

1 Min Read

चेज मास्टर कोहली के 84 रन

दुबई, एजेंसियां। टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंच गई है। भारत 5वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवर में 264 रन पर ऑलआउट हो गई। विराट कोहली के 84 रन के दम पर भारत ने 265 रन के टारगेट को 11 बॉल रहते हासिल कर लिया। आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल है। जीतने वाली टीम फाइनल में भारत से दुबई में भिड़ेगी।

मैच के हाईलाइट्स:

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73, एलेक्स कैरी 61 और ट्रैविस हेड ने 39 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 3, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। कोहली ने रन चेज में 3 बड़ी साझेदारियां कीं। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 91, अक्षर पटेल के साथ 44 और केएल राहुल के साथ 47 रन जोड़े। केएल राहुल (नाबाद 42 रन), श्रेयस अय्यर (45 रन) और हार्दिक पंड्या (28 रन) ने भी अहम पारियां खेलीं।

Share This Article
Exit mobile version