झारखंड में अब व्हाट्सएप मिलेगा बिजली का बिल, जेबीवीएनएल ने सॉफ्टवेयर कंपनी के साथ किया समझौता

1 Min Read

रांची : झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल भरना और भी आसान होने वाला है। अब वे  व्हाट्सएप के जरिये बिजली बिल भर सकेंगे। दरअसल , जेबीवीएनएल ने गपशप टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक सॉफ्टवेयर कंपनी के साथ समझौता किया है।

इस सॉफ्टवेयर कंपनी की मदद से अब झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल भरने के साथ-साथ बकाये राशि की जानकारी प्राप्त करना, बिजली से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत करना, अगर बिजली कटी तो कब वापस आयेगी, इसकी भी जानकारी अब व्हाट्सऐप और मैसेज के जरिये मुहैया कराई जाएगी।

इसके अलावा अगर आपको प्रीपेड मीटर के बैलेंस की जानकारी लेनी है, नया कनेक्शन लेना है या कनेक्शन डिस्कनेक्ट कराना है, इन सब की जानकारी भी अब व्हाट्सऐप पर उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य में ये सभी सेवाएं एक मार्च से शुरू होंगी। झारखंड के अलावा ये चैटबॉट सॉफ्टवेयर कंपनी एमपी तथा अन्य राज्यों की बिजली कंपनियों के साथ मिलकर इस तरह की सर्विसेज पहले से ही प्रोवाइड कर रही है।

इसे भी पढ़ें

इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 75वां  गणतंत्र दिवस

नीतीश ने इस्तीफा देकर पेश किया सरकार बनाने का दावा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं