जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती: टकरा में श्रद्धांजलि, देवेंद्रनाथ महतो ने मरांग गोमके को नमन किया

1 Min Read

Jaipal Singh Munda anniversary

खूंटी। खूंटी जिले के टकरा गांव, जो जयपाल सिंह मुंडा का पैतृक गांव है, में 3 जनवरी को उनकी 123वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मरांग गोमके को नमन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, फुटबॉल प्रतियोगिता और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा शिक्षा, खेल और राजनीति में शिखर तक पहुंचे और झारखंडियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने भारत को 1928 के ओलंपिक में हॉकी में पहला स्वर्ण पदक दिलाया और झारखंड पार्टी की स्थापना कर अलग राज्य की दिशा दी।

कार्यक्रम में मनीष कुमार साहू, कुमार ब्रजकिशोर, विक्रम महतो, पवन कुमार, विजय नायक सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। देवेंद्रनाथ महतो ने जयपाल सिंह मुंडा के योगदान को अमूल्य बताते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने और उनके जीवन को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की।

Share This Article