कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के हावड़ा के डोमजूर बांकड़ा में तीन नंबर ग्राम पंचायत कार्यालय में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि एकाएक ही कुछ बदमाशों ने घुस कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि चार से पांच राउंड फायरिंग की गयी। पंचायत प्रधान पर भी कथित तौर पर गोली चलाई गई। गोलीबारी का आरोप पंचायत के एक पूर्व सदस्य द्वारा समर्थित उपद्रवियों पर लगा है।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पंचायत कर्मी दहशत में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।
पंचायत कार्यालय में पंचायत प्रधान टुकटुक शेख मौजूद थे। उन्होंने टेबल के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि दो लोगों को गोली लगी है, जिनका इलाज चव रहा है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घटनास्थल पर हावड़ा सिटी पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारी पहुंचे हैं। वे मामले की जांच कर रहे हैं। डीसीपी साउथ विश्वजीत मंडल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया है कौन लोग थे यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
पंचायत प्रधान टुकटुकी ने कहा कि मैं कार्यालय में बैठा था। तीन लोग अंदर आये। उन्होंने बंदूक निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। मेरे पिता, चाचा को गोली लगी। मुझे भी निशाना बनाया गया। मैं अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे घुस गया।
पूर्व सदस्य शेख साजिद ने यह फायरिंग कराई है। उन्हीं के आदमियों ने गोलियां चलाईं। मैंने प्रशासन को सूचित कर दिया है।
इसे भी पढ़ें
जेठानी सीता का देवरानी कल्पना सोरेन पर बड़ा आरोप-गुरुजी की सेहत से हो रहा खिलवाड़