नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली से भाजपा कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री आतिशी और प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक कमेंट किया। उन्होंने कहा कि आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है। वे मार्लेना से सिंह बन गई हैं।
बिधूड़ी ने यह बातें भाजपा की परिवर्तन रैली में कहीं। इसी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे।
भाजपा नेता के विवादित बयान पर पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं।
बिधूड़ी ने प्रियंका को लेकर कहा, ‘लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।’
कांग्रेस ने आपत्ति जताई
पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस बयान पर ऐतराज जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।’
BJP नेता बिधूड़ी ने सफाई दी
विवाद बढ़ने पर बिधूड़ी ने सफाई देते हुए कहा- मैंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में कही है। कांग्रेस उस समय भी चुप रही जब लालू यादव उनकी सरकार में मंत्री थे। अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।
इसे भी पढ़ें