Holi special trains 2026: होली पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, इन तीन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें

2 Min Read

Holi special trains 2026

नई दिल्ली, एजेंसियां। इंडियन रेलवे ने होली और डोल यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। त्योहार के मौके पर अतिरिक्त भीड़ को संभालने और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें टाटानगर –बक्सर, रांची –झंझारपुर और संतरागाछी –दरभंगा रूट पर चलेंगी, जिससे झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

टाटा–बक्सर के बीच पांच फेरे

ट्रेन संख्या 08183 टाटा–बक्सर होली स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी और कुल पांच फेरे लगाएगी। यह ट्रेन टाटानगर से शाम 5:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:15 बजे बक्सर पहुंचेगी। वापसी में 08184 बक्सर–टाटा स्पेशल 04 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। इस रूट पर ट्रेन का ठहराव चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रहेगा।

रांची–झंझारपुर और सांतरागाछी–दरभंगा भी शामिल

08105 रांची–झंझारपुर स्पेशल 02 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी, जबकि वापसी सेवा मंगलवार को उपलब्ध रहेगी। वहीं 08109 सांतरागाछी–दरभंगा स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार संचालित होगी। इस रूट पर दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में ठहराव निर्धारित है।रेलवे के अनुसार सभी स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे। त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है।

Share This Article