नई दिल्ली, एजेंसियां। आज भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 12 मिनट पर दुनिया के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण बहुत ही खास रहने वाला होगा क्योंकि इस ग्रहण पर 54 वर्षों बाद कई दुर्लभ संयोग भी बनेगा।
यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा।
यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। 54 वर्षों बाद इस तरह का संयोग बन रहा है। इसके पहले ऐसा संयोग 1970 में बना था।
आज जब सूर्य ग्रहण लगेगा तब इस दौरान कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। यानी ग्रहण में सूर्य पूरी तरह से गायब हो जाएगा। इसके चलते दिन अंधेरा हो जाएगा।
इस सूर्य ग्रहण के दौरान धूमकेतु तारा भी साफ नजर आएगा।
दुनिया के जिन-जिन हिस्सों में यह सूर्य ग्रहण लगेगा वहां सौर मंडल में मौजूद शुक्र और गुरु भी देखा जा सकेगा।
क्या होता है सूर्य ग्रहणः
जैसे कि हम सभी जानते हैं कि सूर्य के चारों ओर पृथ्वी चक्कर लगाती है और पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा घूमता है। जब सूर्य, पृथ्वी और चांद तीनों ही एक सीध में आ जाते हैं तो इस घटना के कारण सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण होता है।
जब चांद पृथ्वी के चक्कर काटते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस दौरान सूर्य से पृथ्वी पर आने वाली प्रकाश की किरणें चांद की वजह से पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है। और चांद की छाया पृथ्वी पर पड़ती है। इस घटना को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।
कब से कब तक रहेगा आज सूर्य ग्रहणः
विज्ञान में ग्रहण की घटना को खगीलीय माना जाता है, जबकि ज्योतिष में इसे शुभ नहीं माना जाता है। आज जो सूर्य ग्रहण लगेगा वह भारत में नही दिखाई देगा, जिस कारण से इसका सूतक काल प्रभावी नहीं रहेगा।
भारतीय समय के अनुसार आज रात 09 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा जो देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। जबकि अमेरिका में यह दोपहर के 2 बजे से शुरू होगा।
57 देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहणः
आज भारतीय समयानुसार रात को करीब 9 बजे से साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।
यह ग्रहण अमेरिका, कनाडा और मैक्सिकों जैसे देशों में देखा जा सकेगा, लेकिन इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकता है।
तीन देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा जबकि बाकी के देशों में आंशिक सूर्य ग्रहण रहेगा।
बता दें कि सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि के दिन ही लगता है और हर 18 महीने के दौरान दुनिया के किसी न किसी हिस्सों में ग्रहण जरूर लगता है।
ग्रहण में क्या करें और क्या न करें ?
आज साल का पहला सूर्य ग्रहण है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसमें सूरज पूरी तरह से चांद से ढक जाएगा। ग्रहण काफी देर तक चलेगा।
भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से सूतककाल मान्य नहीं होगा। शास्त्रों में ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इस बारे में विस्तार से बताया गया है।
क्या न करेः
- ग्रहण के दौरान कभी भी कोई शुभ काम या देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए।
- ग्रहण के दौरान न ही भोजन पकाना चाहिए और न ही कुछ खाना-पीना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही घर से बाहर जाना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों नहीं छूना चाहिए।
क्या करें
- ग्रहण शुरू होने से पहले यानी सूतक काल प्रभावी होने पर पहले से ही खाने-पीने की चीजों में पहले से तोड़े गए तुलसी के पत्ते को डालकर रखना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान इसके असर को कम करने के लिए मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- ग्रहण खत्म होने पर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
7 मिनट तक पृथ्वी पर छा जाएगा अंधेराः
- आज साल का पहला और 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण होगा।
- यह सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा।
- इस दौरान जब सूर्य ग्रहण अपने चरम पर होगा तब 7 मिनट तक पृथ्वी के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाएगा।
सूर्य ग्रहण चार तरह के होते हैः
सूर्य ग्रहण चार तरह के होते हैं। पूर्ण सूर्यग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और हाइब्रिड सूर्य ग्रहण।
जब सूर्य और पृथ्वी का बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इसमें चांद के पीछ सूर्य का बिंब कुछ देर के लिए ढक जाता है।
कहां-कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहणः
इस सूर्य ग्रहण को पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका , कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में देखा जा सकेगा।
लेकिन भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।
आज सूर्य ग्रहण का समयः
आज साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण का नजारा दुनिया देखेगी।
भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा जो देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस तरह से यह सूर्य ग्रहण काफी देर तक चलेगा।
इसे भी पढ़ें