रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल आ गए हैं। तीन बड़े एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार झारखंड में बनती नजर आ रही है।
वहीं, जेएमएम के नेतृत्व वाले ‘इंडिया‘ गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है। एक एग्जिट पोल जो एक्सिस माय इंडिया का है, वो राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बना रहा है।
MATRIZE के एग्जिट पोल के आकंड़ों के मुताबिक, झारखंड में INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लग रहा है। बीजेपी का नेतृत्व वाला NDA गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। राज्य में एनडीए गठबंधन को 42 से 47 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 25 से 30 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में एनडीए गठबंधन को 45 से 50 सीटें मिल सकती हैं। जेएमएम के यूपीए गठबंधन को 35 से लेकर 38 सीटे मिलने की उम्मीद है। वहीं 3 से लेकर 5 सीटें अन्य को मिल सकती हैं।
जबकि Times Now JVC Exit Poll Result 2024 के मुताबिक बीजेपी लीडिंग एनडीए गठबंधन को राज्य में 42 से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है। JMM के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन को यहां 38 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। अन्य की बात करें तो उन्हें यहां सिर्फ एक सीट मिलने का अनुमान है।
बात करें एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल की तो झारखंड में एनडीए गठबंधन को 17 से 27 सीटे मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 49 से 59 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि जेएलकेएम को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं।
किसे-कितनी सीटेः
झारखंड में ZEE का AI एग्जिट पोल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन को मामूली बढ़त हासिल हो रही है। एनडीए को 36 से 41 सीटें तो हेमंत सोरेन को 39 से 44 सीटें हासिल हो सकती हैं।
पलामू क्षेत्र का क्या है हाल ?
Axis My India के अनुसार, झारखंड के पलामू क्षेत्र की 9 सीटों में से एनडीए को तीन सीटें और इंडिया गठबंधन को 5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 33 प्रतिशत तो इंडिया गठबंधन को 47 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।
कोल्हान क्षेत्र का हालः
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के लिए कोल्हान की सभी 14 सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली है। एग्जिट पोल में कोल्हान में एनडीए को 5 सीटें तो इंडिया गठबंधन को 9 सीटें मिल सकती हैं। वहीं जेएलकेएम के हाथ खाली रह सकते हैं।
बात करें कोल्हान में वोट शेयर की तो एनडीए गठबंधन को 35 प्रतिशत और इंडिया गठबंधन को 49% वोट शेयर मिल सकता है। वहीं जेएलकेएम को 7 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।
दक्षिणी छोटानागपुरः
एग्जिट पोल में दक्षिणी छोटानागपुर में एनडीए और इंडिया गठबंधन में कहीं भी कांटे की टक्कर देखने को नहीं मिली है। यहां की 25 सीटों में से 3 सीटें एनडीए तो इंडिया गठबंधन को 12 सीटें मिल सकती हैं। वहीं जेएलकेएम के हाथ खाली रह सकते हैं।
बात करें उत्तरी छोटानागुपर में वोट शेयर की तो एनडीए गठबंधन को 37 प्रतिशत और इंडिया गठबंधन को 47% वोट शेयर मिल सकता है। वहीं जेएलकेएम को 6 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।
उत्तरी छोटनागपुरः
वहीं, एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तरी छोटानागपुर में एनडीए और इंडिया गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। यहां की 25 सीटों में से 11 सीटें एनडीए तो इंडिया गठबंधन को 12 सीटें मिल सकती हैं। वहीं जेएलकेएम को भी 2 सीटें मिल सकती हैं।
बात करें उत्तरी छोटानागुपर में वोट शेयर की तो एनडीए गठबंधन को 36 प्रतिशत और इंडिया गठबंधन को 40% वोट शेयर मिल सकता है। वहीं जेएलकेएम को 14 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।
संथाल परगनाः
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार संथाल परगना में NDA पीछे, इंडिया गठबंधन को 15 सीटें मिल सकती हैं।
संथाल परगना एनडीए गठबंधन पिछड़ते हुए नजर आ रहा है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, संथाल परगना में एनडीए को तीन सीटें और इंडिया गठबंधन को 15 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं वोट शेयर की बात करें तो एनडीए गठबंधन को 37 प्रतिशत वोट शेयर और इंडिया गठबंधन को 52 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में भी 8 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है।
मैट्रिज के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमतः
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मैट्रिज के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रहरी है। मैट्रिक के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के अलायंस की सरकार झारखंड में बन सकती हैं।
राज्य में एनडीए गठबंधन को 42 से 47 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 25 से 30 सीटें मिल सकती हैं।
झारखंड चुनाव 2019 में क्या रहा था रिजल्ट?
साल 2019 में झारखंड में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर के मध्य संपन्न हुए थे। तब कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले यूपीए ने चुनाव जीता था। जेएमएम को 30, भाजपा को 25 और कांग्रेस को 16 सीटों पर जीत मिली थी।
2024 में किस सीट पर कितना हुआ मतदान?
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 67.59 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि अभी मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। यहां आपको हम बताते हैं कि किस सीट पर कितना मतदान रहा।
- बाघमारा – 64.01%
- बगोदर – 64.99%
- बरहेट – 66.13%
- बेरमो – 63.58%
- बोकारो – 50.52%
- बोरियो – 65.72%
- चंदनकियारी – 72.13%
- देवघर – 65.76%
- धनबाद – 52.31%
- धनवार – 60.87%
- दुमका – 70.39%
- डुमरी – 70.70%
- गांडेय – 70.83%
- गिरिडीह – 67.12%
- गोड्डा – 68.39%
- गोमिया – 67.68%
- जामा – 71.27%
- जामताड़ा – 74.21%
- जमुआ – 60.60%
- जरमुंडी – 71.22%
- झरिया – 55.23%
- खिजरी – 69.20%
- लिट्टीपाड़ा – 73.50%
- मधुपुर – 75.72%
- महगामा – 65.11%
- महेशपुर – 79.40%
- मांडू – 64.41%
- नाला – 78.72%
- निरसा – 70.25%
- पाकुड़ – 75.05%
- पोड़ैयाहाट – 68.35%
- राजमहल – 65.25%
- रामगढ़ – 71.98%
- सारठ – 77.94%
- शिकारीपाड़ा – 74.31%
- सिल्ली – 76.70%
- सिंदरी – 70.87%
- टुंडी – 71.12%
झारखंड में कितने सटीक रहे थे 2019 के एग्टिल पोल?
झारखंड चुनाव के बाद आज एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। अगर 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स की बात करें तो एग्जिट पोल कुछ हद तक सही रहे थे।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन के जीतने की बात कही थी। इसके मुताबिक यूपीए को 43 और भाजपा को 27 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था।
वहीं, एबीपी वोटर ने त्रिशंकु विधानसभा की आशंका जताई थी। इसने यूपीए को 35 और भाजपा को 32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। वहीं, टाइम्स नाऊ ने यूपीए के लिए 44 और भाजपा के लिए 28 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया था।
इसे भी पढ़ें
प्रचार से मतदान तक क्यों अदभुत रहा झारखंड की छठी विधानसभा का चुनाव ?