रांची। राजधानी रांची के कई कुख्यात अपराधी तड़ी पार किये जायेंगे। इस संबंध में डीसी कार्यालय को लिस्ट भेज दी गई है। इसमें बिट्टू मिश्रा, अली खान, संदीप थापा, विक्की जायसवाल और सीमा तिर्की जैसे नाम शामिल हैं।
रांची जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त करीब 24 से अधिक लोगों को जिला बदर यानी तड़ी पार करने की तैयारी कर ली है। जिला प्रशासन ने इसके लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
रांची एसएसपी ने रांची डीसी को दागी व्यक्तियों की सूची उपलब्ध करा दी है। इसके आधार पर डीसी ने अपने कोर्ट में कार्रवाई शुरू कर अपराधियों को जिला बदर करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।
वहीं रांची एसएसपी ने जिला बदर के साथ-साथ कुछ अपराधियों के थाना हाजिरी का भी प्रस्ताव रांची डीसी को भेजा है। जिला प्रशासन इन अपराधियों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का मौका दे रहा है।
अगर जिला प्रशासन उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ, तो जिला बदर और थाना हाजिरी की कार्रवाई की जायेगी। इस बार जिला बदर के लिए प्रस्तावित नामों में एक महिला का भी नाम शमिल है, जो जमीन पर कब्जा करने वाली गैंग चलाने के लिए कुख्यात है।
पिछले वर्ष भी रांची जिला प्रशासन ने करीब 170 से ज्यादा आपराधिक प्रवृति के लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए थाना हाजिरी, जिला बदर और सीसीए की कार्रवाई की थी।
रांची जिला प्रशासन जिन 22 अपराधियों को जिला बदर करने की तैयारी में है, उसमें बिट्टू मिश्रा, संदीप थाना, डोरंडा का अली खान, विक्की जायसवाल उर्फ ऋषि रंजन, सीमा तिर्की, सरफराज उर्फ़ भोलू, संदीप बागे, आनंद राय, सजल कुमार महतो, मजीद अंसारी, चान्हो का अली खान, मनु कुरैशी, खैरुद्दीन अंसारी, मिथिलेश महतो, चिंटू बड़ाइक, अफसरी अंसारी, मुन्ना उरांव, पप्पू गद्दी, अली हुसैन, परवेज आलम, राकेश सिंह उर्फ़ डिंपू सिंह और तस्लीम खान शामिल है।
रांची एसएसपी ने कुछ अपराधियों के थाना हाजिरी का प्रस्ताव रांची डीसी को भेजा है। इसमें सूरज करमाली, छोटू रजक और सैयद सरताज शाह के नाम शामिल है।
इसे भी पढ़ें