नई दिल्ली,एजेंसियां : आज हर कोई फिट रहना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। अगर आप स्टैमिना बढ़ाने की सोच रहे हैं तो ये आसान टिप्स जरूर आजमाएं।
आज लोगों में स्टैमिना की कमी के कई कारण हैं, जिनमें से एक है अनुशासित जीवन की कमी। ज्यादातर लोग कोई भी रूटीन फॉलो नहीं करते। इसलिए स्टेमिना पाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने जीवन में कुछ बदलाव लाएं और एक रूटीन फॉलो करें।
इसके लिए सबसे जरूरी होता है भरपूर नींद लेना। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। इसके साथ सोने-उठने का समय भी निर्धारित करें। मतलब रात को समय पर सोएं और सुबह भी समय पर उठें।
देर रात तक जागते हैं और सुबह 11- 12 बजे तक सोकर अगर आप नींद पूरी करते हैं, तो ये सही तरीका नहीं। इससे पूरे दिन आपको आलस महसूस होगा। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा।
इसके अलावा समय पर खाने की आदत डालें। इससे बहुत फर्क पड़ता है। नाशता से लेकर लंच, डिनर तक का टाइम सेट करें। रात का खाना सोने से तकरीबन दो घंटे पहले खा लें।
7 से 8 बजे के बीच डिनर कर लें और 10 बजे तक सो जाएं। इससे सुबह उठने के बाद आप फ्रेश और एनर्जेटिक फील करेंगे, जिसे आप वर्कआउट में इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक और बात बहुत महत्वपूर्ण है और वह है भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाना। यह टिप आपको अजीब लग सकती है, लेकिन है बहुत काम की।
जी हां, खाना चबाने से पेट को खाना पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, जिससे आपकी ऊर्जा बर्बाद नहीं होती, जिसे आप अपने वर्कआउट में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें