Tuesday, July 8, 2025

सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब में निखरेंगी गांव की प्रतिभाएं

रांची। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में में सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब की स्थापना करने जा रही है। खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रत्येक गांव में इस क्लब की स्थापना होगी। यह क्लब अपने क्षेत्र की संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन का भी कार्य करेगा।

बता दें कि रघुवर सरकार ने कमल क्लब का गठन किया था। उसकी भी यही उद्देश्य था। अब कमल क्लब की जगह हेमंत सरकार प्रत्येक गांव, प्रखंड और जिला स्तर पर सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन करने जा रही है।

नियमावली लागू

18 से 40 वर्ष के युवा इन क्लब के सदस्य होंगे। राज्य सरकार ने क्लब के गठन और इसके संचालन को लेकर नियमावली लागू कर दी है।

प्रत्येक गांव में सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन के लिए आम सभा बुलाई जाएगी। यह आम सभा क्लब के गठन हेतु एक स्थायी समिति का गठन करेगी जो गांव के 40 वर्ष तक आयु वर्ग के सारे युवाओं को इस क्लब का सदस्य बनाएगी। इसके सदस्य चुनाव द्वारा क्लब के पदाधिकारियों औ कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन करेंगे।

ऐसे होगा प्रखंड स्तरीय क्लब का गठन

प्रखंड के सभी गांवों के सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बैठक कर प्रखंड स्तरीय सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन करेंगे। इसमें भी निर्वाचन के आधार पर पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जाएगा।

ऐसे होगा जिला स्तरीय खेल क्लब का गठन

इसी तरह एक जिले के सभी प्रखंड स्तरीय सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य जिला स्तर पर बैठक जिला स्तरीय सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन करेंगे। इसमें भी निर्वाचन द्वारा पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन होगा।

सभी क्लबों का रजिस्ट्रेशन होगा

सभी स्तर के क्लब का रजिस्ट्रेशन सोसाइटी के रूप में कराया जाएगा। झारखंड खेल प्राधिकरण राज्य स्तरीय सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब की भूमिका निभाएगा। प्रत्येक गांवों में क्लब के अंतर्गत बिरसा पुस्तकालय तथा दिशोम जिम्नाजियम की भी स्थापना होगी।

ऐसे कार्य करेगा क्लब

सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब खेलकूद, सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्य, कला, विकास कार्य, कौशल विकास एवं अन्य लोक कल्याणकारी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अपने क्षेत्र की प्रत्येक सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगा तथा स्थानीय त्योहारों की विशिष्ट परंपराओं को संजोए रखने का प्रयास करेगा।

क्षेत्र की विशिष्ट नृत्य कला, गायन वादन कला, चित्रकला आदि के अनुरक्षण एवं संवर्द्धन का प्रयास करेगा और अपने क्षेत्र के ऐतिहासिक या पुरातात्विक महत्व के धरोहरों के संरक्षण एवं विकास का काम करेगा। विभिन्न खेल एवं कला में विशिष्ट युवा प्रतिभा को तराशने, निखारने के लिए प्रशिक्षण प्रदान कराने का प्रयास करेगा।

कुरीतियों पर रोका का प्रयास

सिद्धो कान्हू युवा क्लब समाज में व्याप्त शराबखोरी, नशापान, डायन प्रथा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, बाल विवाह आदि के खिलाफ अभियान भी चलाएगा। साथ ही जाति, धर्म, लिंग, नस्ल आदि के भेदभाव को दूर करने का प्रयास करेगा।

क्लब को अनुदान देगी सरकार

गांव स्तर पर प्रत्येक क्लब को उपायुक्त द्वारा 25 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। क्लब को दान, भेंट एवं अन्य स्रोत से भी आय प्राप्त होगा। बिरसा पुस्तकालय एवं दिशोम जिम्नाजियम के भवनों का निर्माण सांसद एवं विधायक मद से होगा, जबकि इसके संचालन के लिए पांच लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। स्टेडियम, जिम्नाजियम, खेल सुविधाओं के पट्टा, टिकट बिक्री, विज्ञापनों से भी क्लब को आय प्राप्त होगा।

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Today’s horoscope: आज का राशिफल 08 जुलाई 2025 , मंगलवार [Today’s horoscope 08 July 2025, Tuesday]

Today's horoscope: मेष(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,...

Important events: 8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 8]

Important events: 1497 – 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र...

| वैदिक पंचांग |08 जुलाई 2025, मंगलवार [l Vedic Almanac l 08 July 2025, Tuesday ]

Vedic Almanac: दिनांक - 8 जुलाई  2025दिन - मंगलवारविक्रम संवत्...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img