रांची : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों की बैठक सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के आगामी भूमिका पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू ने की। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से जुड़कर घर-घर जाने का काम करें एवं मतदाताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुये पार्टी के पक्ष में मतदान का आग्रह करें।
आगे उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पन्ना प्रमुख अपने पन्ना अंतर्गत आने वाले 60 मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उनमें से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिये प्रेरित करें।
वहीं, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने भी सभी से स्थानीय स्तर पर संपर्क संवाद बढ़ाने की बात कही एवं तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाने में सभी को अपना योगदान देने की बात कही।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मोर्चा की ओर से बनाये गये लोकसभा के प्रभारी सभी विधानसभा में मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक करने, गावों में किसानों के साथ बैठक करने, लाभार्थियों के साथ बैठक कर उनके लिये मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्यों को बताने की बात कही।
उन्होंने सभी को प्रभावी किसानों की सूची बनाकर उनका सम्मेलन एवं किसान सभा आयोजित कर मोदी सरकार की देशहित एवं जनहित में किये गये कार्यों को बताने का टास्क दिया।
साथ ही उन्होने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर भी सहयोग करने की बात कही जिससे हर बूथ पर पार्टी के लिये 370 वोट बढ़ाने में मदद मिल सके।
बैठक में प्रमुख रूप से अमरनाथ चौधरी, मुकेश शुक्ला, ललित ओझा,राजेश सिंह, राजेश कुशवाहा, प्रभात कुमार सिंह, सुरेंद्र मोदी, विक्रांत उपाध्याय, अजय दूबे, रंजीत कुमार राय, सुरेंद्र मंडल, वैभव कुमार सिंह, वृंद कुमार साहू, विशाल साहू, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, कामेश्वर महतो, निवारण प्रसाद महतो, अवधेश दूबे, जीतेन्द्र तिवारी, सफ़दर अली, उमेश प्रमाणिक, राजीव शाहदेव, अंचल तिवारी सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष लोक सभा और विधानसभा प्रभारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें
हेमंत ने गरीबों को रोटी, कपड़ा, मकान, पेंशन दिया तो भाजपा के पेट में दर्द हो गया : चंपई सोरेन