मुंबई, एजेंसी। बॉलीवुड सुपरस्टार और दंबग एक्टर सलमान खान के गलैक्सी आपार्टमेंट में 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग की वजह से हड़कंप मच गया था।
वहीं दो अज्ञात बाइकसवार घर के हवा में फायरिंग करके भाग गए थे। लेकिन इस घटना में शामिल हुए दोनों हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया है और मामले की जांच लगातार मुंबई पुलिस कर रही हैं। इसी बीच फायरिंग केस में एक नया अपडेट सामने आया है।
दरअसल, मुंबई पुलिस को फायरिंग में इस्तेमाल की गई एक बंदूक और कारतूस गुजरात के सूरत की तापी नदी से मिली है।
इस मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने आरोपी विक्की गुप्ता से काफी सकती से पूछताछ की है और उसे तापी नदी ले जाया गया था।
वहीं नदी में की गई छानबीन के बाद बंदूक और कारतूस को बरामद कर लिया गया है। हलांकि, अब आरोपियों के खिलाफ बड़े सबूत हाथ लग गए हैं।
ऐसे में अब जल्द ही दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें
जय बोलो हनुमान की, जन्मस्थली आंजन धाम में जयंती पर गूंज रहे जयकारे