नई दिल्ली, एजेंसियां। असम के हैलाकांडी जिले में 15 महीने की बच्ची फरहाना खानम को स्वाइन फ्लू ने अपनी चपेट में लिया और उसकी मौत हो गई।
असम की ही बराक वैली में स्वाइन फ्लू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसे लेकर राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
उधर, राजस्थान में गर्मी बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू के केस भी बढ़ रहे हैं। पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसे लेकर पूरे देश को अलर्ट रहने को कहा गया है।
बताते चलें कि साल 2009 में स्वाइन फ्लू पहली बार इंसानों में पाया गया और दुनिया भर के अखबारों की हेडलाइन बन गया।
असल में यह इतनी तेजी से फैला कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे महामारी घोषित कर दिया।
फिर इसने पूरी दुनिया में कहर बरपाया। साल 2009 में स्वाइन फ्लू से दुनियाभर में तकरीबन 5 लाख 75 हजार लोगों की मौत हुई।
हालांकि, 2010 तक आते-आते इसके केसेज कंट्रोल में आ गए और यह महामारी नहीं रह गई।
अब एक बार फिर भारत के अलग-अलग राज्यों में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले चिंता का विषय बन गए हैं।
इसे भी पढ़ें