रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिल्ली में कैफेटेरिया का विधिवत उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कैफेटेरिया छात्र जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसके शुरुआत से कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों को सुविधा होगी।
उन्होंने इसके सफल संचालन के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दी। गौरतलब है कि सुदेश महतो अपने विधानसभा क्षेत्र सिल्ली के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं।
ऐसे में लोगों की समस्याएं और जरूरतें जानकर वे उनका निराकरण भी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
मैसूर पेंट्स लोकसभा चुनावों के लिए उपलब्ध कराएगी अमिट स्याही की 26 लाख से अधिक शीशियां