Stock Market:
मुंबई, एजेंसियां। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 609.68 अंक या 0.71 प्रतिशत गिरकर 85,102.69 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 225.90 अंक या 0.86 प्रतिशत गिरकर 25,960.55 अंक पर बंद हुआ।







