Stock Market: शेयर बाजार में बढ़ोतरी, सेंसेक्स 204 अंक चढ़ा निफ्टी 25,900 के पार

1 Min Read

Stock Market

मुंबई, एजेंसियां। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 204.42 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,270.17 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 51.10 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़कर 25,918.40 के स्तर पर कारोबार करता दिखा और 25,900 के अहम स्तर को पार कर गया।

इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 485.35 अंक की मजबूती के साथ 84,065.75 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 173.60 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 के स्तर पर बंद हुआ था। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और प्रमुख शेयरों में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला।

Share This Article