Stock Market: शेयर बाजार का हाल बेहाल, सेंसेक्स 275 अंक टूटा; निफ्टी 25,800 के नीचे बंद

1 Min Read
Stock market: मुंबई, एजेंसियां। वैश्विक सकारात्मक संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की।

Stock Market

नई दिल्ली, एजेंसियां। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार भारी दबाव में रहा और लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 275 अंक या 0.34% गिरकर 84,391.27 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 81.65 अंक या 0.32% फिसलकर 25,758 के स्तर पर आ गया। वैश्विक बाजारों में कमजोरी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल और निवेशकों की मुनाफावसूली की प्रवृत्ति ने घरेलू बाजार को प्रभावित किया।बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर में सबसे अधिक दबाव देखने को मिला। वहीं, रुपया भी बाजार की गिरावट से अछूता नहीं रहा और 9 पैसे टूटकर 89.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, क्योंकि निवेशक प्रमुख आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं।

Share This Article