Stock market:
मुंबई, एजेंसियां। अमेरिकी व्यापार वार्ता में सकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 262.74 अंक बढ़कर 82,643.43 और निफ्टी 85.25 अंक उछलकर 25,324.35 पर पहुंच गया। अमेरिकी टीम के साथ हुई द्विपक्षीय व्यापार वार्ता से दोनों देशों ने जल्द और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते पर सहमति जताई।
सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टीसीएस, इंफोसिस और टेक महिंद्रा सबसे अधिक लाभ में रहीं। वहीं, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील पिछड़ते नजर आए। विशेषज्ञों का कहना है कि व्यापार वार्ता में प्रगति और जीएसटी सुधार से ऑटोमोबाइल में मांग बढ़ने की संभावना से बाजार में उत्साह बना है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भी 308.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। रुपया भी 27 पैसे मजबूत होकर 87.82 पर बंद हुआ।
इसे भी पढ़ें
Stock market: शेयर बाजार में धमाकेदार तेजी, निफ्टी 25,000 पार, अदाणी ग्रुप के शेयरों में उछाल







