Stock Market
मुंबई, एजेंसियां। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 290 अंक गिरकर 82,987 के आसपास पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 25,600 के नीचे फिसल गया। हालांकि, Infosys और ITC जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी से बाजार को कुछ सहारा मिला। रुपया भी डॉलर के मुकाबले 1 पैसे मजबूत होकर 90.73 पर पहुंचा। सोमवार को बाजार तेज बढ़त के साथ बंद हुआ था, लेकिन आज शुरुआत कमजोर रही।












