Stock Market: बजट के बाद आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, कई स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव

3 Min Read

Stock Market

मंबई, एजेंसियां। बजट के दिन आई भारी गिरावट के बाद आज घरेलू शेयर बाजार ने एक बार फिर कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। सोमवार को बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 167.26 अंकों यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,555.68 अंकों पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 28.95 अंकों (0.12 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 24,796.50 अंकों पर कारोबार करता नजर आया।

गौरतलब है कि रविवार को बजट के दिन शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी। उस दिन सेंसेक्स 1546.84 अंकों (1.88 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 80,722.94 अंकों पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 495.20 अंकों (1.96 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ 24,825.45 अंकों पर बंद हुआ था।

आईटीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से केवल 12 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 18 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ खुले, जबकि 36 शेयर लाल निशान में रहे।
सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.55 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इसके उलट आईटीसी के शेयरों में 1.94 प्रतिशत की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

हरे निशान में खुले ये शेयर

आज एलएंडटी के शेयर 2.06 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.63 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.52 प्रतिशत, इंडिगो 1.21 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.39 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.20 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.17 प्रतिशत, एटरनल 0.11 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.08 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.06 प्रतिशत और टाटा स्टील 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

इन शेयरों में दिखी गिरावट

वहीं दूसरी ओर एनटीपीसी के शेयर 1.71 प्रतिशत, टाइटन 1.30 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.21 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.94 प्रतिशत, ट्रेंट 0.86 प्रतिशत, इंफोसिस 0.80 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.56 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.53 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.53 प्रतिशत, टीसीएस 0.36 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.33 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.32 प्रतिशत, एसबीआई 0.27 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.15 प्रतिशत, सनफार्मा 0.15 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.06 प्रतिशत और एक्सिस बैंक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करते नजर आए।

Share This Article