Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले

1 Min Read

Stock Market

मुंबई, एजेंसियां। बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 370 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 अंकों से अधिक फिसल गया। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी 22 पैसे कमजोर हुआ।

एक दिन पहले बाजार में जोरदार तेजी

एक दिन पहले बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। अमेरिका के साथ ट्रेड डील की घोषणा से निवेशकों का उत्साह बढ़ा और मंगलवार को सेंसेक्स करीब 3600 अंकों की बंपर बढ़त के साथ खुला था। निफ्टी में भी 1200 से अधिक अंकों की तेजी दर्ज की गई थी। कारोबारी सत्र के अंत तक दोनों प्रमुख सूचकांकों में मजबूती बनी रही।

मंगलवार को रुपये में भी मजबूती दिखी थी और डॉलर के मुकाबले यह 1.16 रुपये चढ़कर बंद हुआ था। हालांकि, बुधवार की शुरुआत में मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के असर से बाजार में दबाव नजर आया और रुपया फिर कमजोर पड़ गया। निवेशकों की नजर अब आगे के आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक बाजारों की चाल पर बनी हुई है।

Share This Article