Stock market: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

1 Min Read

Stock market

मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेतों और बिकवाली के दबाव के चलते बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 30 शेयरों वाला BSE Sensex 1048.16 अंक यानी 1.25% टूटकर 82,626.76 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला Nifty 50 336.10 अंक यानी 1.30% गिरकर 25,471.10 के स्तर पर आ गया और 25,500 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया।

बाजार में आईटी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा। निवेशकों की सतर्कता और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने गिरावट को और बढ़ाया। इस बीच रुपया भी कमजोर हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे गिरकर 90.64 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में वैश्विक संकेत और घरेलू आर्थिक आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे।

Share This Article