Stock Market: शेयर बाजार लाल निशान में बंद

1 Min Read

Stock Market

मुंबई, एजेंसियां। मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को भारतीय शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 20.46 अंकों (0.02%) की गिरावट के साथ 84,675.08 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 50 3.25 अंकों (0.01%) के मामूली नुकसान के साथ 25,938.85 अंकों पर बंद हुआ।

कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए

सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 12 कंपनियों ने बढ़त दर्ज की और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर स्थिर रहे। टाटा स्टील के शेयर 2.03% की बढ़त के साथ सबसे ऊपर रहे, वहीं एटरनल के शेयर 2.10% की गिरावट के साथ सबसे अधिक प्रभावित हुए।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल और टाटा मोटर्स जैसे शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि इंफोसिस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Share This Article