Stock market
मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 699.56 अंक यानी 0.84% गिरकर 82,975.36 पर आ गया। वहीं NSE Nifty 50 212.95 अंक यानी 0.83% टूटकर 25,594.25 पर कारोबार करता दिखा, जिससे निफ्टी 25,600 के अहम स्तर के नीचे फिसल गया।
गुरुवार को बाजार कमजोरी के साथ बंद
गुरुवार को भी बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 558.72 अंक गिरकर 83,674.92 पर और निफ्टी 146.65 अंक टूटकर 25,807.20 पर बंद हुआ था। लगातार दूसरे दिन की गिरावट से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।
विशेषज्ञों के अनुसार
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और मुनाफावसूली के दबाव के कारण बाजार में गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में रुपया भी 8 पैसे गिरकर डॉलर के मुकाबले 90.69 पर पहुंच गया। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी गई है।







