Indian stock market: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1342 अंक फिसला, निफ्टी 23900 से नीचे

2 Min Read

Indian stock market:

मुंबई, एजेंसियां। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबारी दिन के अंत में BSE Sensex 1,342.27 अंक यानी 1.72 प्रतिशत गिरकर 76,863.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं NSE Nifty 50 394.75 अंक यानी 1.63 प्रतिशत गिरकर 23,866.85 पर बंद हुआ।दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में एक समय 1,446 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और यह 76,759 के स्तर तक पहुंच गया था। बाजार में गिरावट की मुख्य वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बैंकिंग शेयरों में कमजोरी रही।

किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कई बड़े शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। इनमें Bajaj Finance, Axis Bank, Bajaj Finserv, Mahindra & Mahindra, Maruti Suzuki, Bharti Airtel और Kotak Mahindra Bank प्रमुख रूप से शामिल रहे।हालांकि गिरते बाजार में भी कुछ कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखी गई। इनमें Sun Pharmaceutical Industries और NTPC Limited के शेयर शामिल रहे।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

भू-राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई। वैश्विक मानक Brent Crude का भाव बढ़कर करीब 92.86 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

निवेशकों में बनी सतर्कता

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, शिपिंग मार्गों में संभावित बाधा और ऊर्जा कीमतों में तेजी के कारण वैश्विक निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है।विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बाजार से बड़ी मात्रा में पैसे निकाले हैं, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा है। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कुछ खरीदारी कर गिरावट को सीमित करने की कोशिश की।

Share This Article