Stock Market
मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 415.97 अंक की बढ़त के साथ 83,996.37 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी भी 126.05 अंक चढ़कर 25,819.75 के स्तर को पार कर गया।
पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 266.47 अंक की तेजी के साथ 83,580.40 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50.90 अंक की बढ़त के साथ 25,693.70 पर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार में इसी सकारात्मक रुझान का असर देखने को मिला।
शेयर बाजार में तेजी के साथ-साथ रुपये में भी मजबूती देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत होकर 90.44 के स्तर पर पहुंच गया।

















