रांची। सरायकेला खरसावां में 18वीं राज्य स्तरीय यूथ पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 मार्च को किया जाना है। इसको देखते हुए रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से नौ मार्च को सुबह आठ बजे बॉक्सिंग हॉल में बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए चयन शिविर का आयोजन किया गया है।
जिसमें एक जनवरी 2007 से एक जनवरी 2008 तक जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। खिलाड़ियों को इस चयन में हिस्सा लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, माता-पिता का आधार कार्ड और आवासीय प्रमाण पत्र देना आवश्यक है। इस शिविर में रांची जिला के अध्यक्ष विनय सिन्हा दीपू, अजय मुकुल टोप्पो, गुलाम जावेद व कोच बीबी मोहंती उपस्थित रहेंगे।
इसे भी पढ़ें







