झारखंड महिला हॉकी टीम पहली बार बनी राष्ट्रीय चैंपियन [Jharkhand women’s hockey team became national champion for the first time]

1 Min Read

रांची। झारखंड की महिला हॉकी टीम ने पहली बार सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करके इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने हरियाणा को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया। हरियाणा के पंचकुला में इस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था।

इससे पहले झारखंड टीम 2015 में पहली बार उप विजेता बनी थी। विजेता टीम को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने दो लाख रूपये देने की घोषणा की। झारखंड अपने चिरप्रतिद्वंदी मेजबान हरियाणा टीम के साथ मैदानी खेल में 1-1 गोल से बराबरी रहे, मैदानी खेल में झारखंड टीम की ओर प्रमोदानी लकड़ा ने गोल किया ,जबकि हरियाणा की और से रानी ने और मैच पेनाल्टी शूटआउट में गया।

पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड टीम की ओर से रजनी केरकेट्टा,निराली कुजूर, बिनिमा धान और कप्तान अलबेला रानी टोप्पो ने गोल की, जबकि सम्मी बड़ा गोल करने में असफल रही। झारखंड टीम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भोलानाथ सिंह सहित अन्य ने बधाई दी।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र को हरा झारखंड महिला हॉकी टीम फाइनल में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं