जय शाह वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट्स एडवाइजरी बोर्ड में शामिल, 7 और 8 जून को लॉर्ड्स में होगी बोर्ड बैठक [Jai Shah joins World Cricket Connects Advisory Board, board meeting to be held at Lord’s on 7th and 8th June]

2 Min Read

लंदन, एजेंसियां ICC अध्यक्ष और BCCI के पूर्व सेक्रेटरी जय शाह को मैरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नए सलाहकार बोर्ड वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्टस में शामिल किया गया है। उनके अलावा सौरव गांगुली को भी इसमें शामिल किया गया है।

ये एक स्वतंत्र ग्रुप है। वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट्स एडवाइजरी बोर्ड 7 और 8 जून को लॉर्ड्स में होने वाली मीटिंग में खेल के सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा करेगा। जय शाह ने पिछले साल 1 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर ICC चेयरमैन का पद संभाला था।

13 सदस्य हैं बोर्ड मेः

वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट्स बोर्ड में 13 मेंबर्स शामिल हैं। इसकी अध्यक्षता पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा करेंगे। अन्य संस्थापक सदस्यों में सौरव गांगुली, ग्रीम स्मिथ, एंड्रयू स्ट्रॉस और इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट शामिल हैं।

पिछले साल वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट्स फोरम का उद्घाटन हुआः

MCC ने पिछले साल वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट्स फोरम का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा क्रिकेटर्स खेल के बारे में चर्चा करने के लिए भाग लिए थे। जय शाह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। MCC के अध्यक्ष मार्क निकोलस ने कहा, ‘हम वर्ल्ड क्रिकेट पर हावी होने वाले सबसे महत्वपूर्ण विषयों पर बहस करने के लिए खेल के कई सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

इसे भी पढ़ें

2024 में कई दिग्गजों ने दुनिया को अलविदा कहा, ये हस्तियाँ हमें छोड़ गईं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं