बेंगलुरू। वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। इसका पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और पिछले सीज़न की रनरअप दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु केएम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
5 टीमों वाले टूर्नामेंट का यह दूसरा सीज़न है। इस टूर्नामेंट का फाइनल 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।
इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी शाम 6.30 बजे से होगी। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जलवे बिखेरेंगे।
वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सुपरस्टार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शाहरुख खान भी ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद रहेंगे।
शुक्रवार से 17 मार्च तक पूरा टूर्नामेंट स्पोर्ट्स 18 टीवी पर लाइव शाम 7:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा फ्री लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट के जरिए की जाएगी।
टूर्नामेंट में कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस लीग में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी की टीमें हिस्सा ले रही है।
सभी टीमों के बीच 8-8 लीग मैच खेले जाएंगे। लीग मुकाबलों के समापन के बाद प्वॉइंट टेबल में पहले नंबर की टीम सीधा फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
फाइनल मुकाबले में दूसरी टीम कौन से होगी इसका फैसला दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबले से तय होगा।
इसे भी पढ़ें









