WPL 2026 में बड़ा बदलाव, इनामी राशि बढ़ी,जाने शेड्यूल, नियम और स्क्वॉड की पूरी जानकारी

Anjali Kumari
4 Min Read

WPL 2026

नई दिल्ली, एजेंसियां। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन आज यानी 9 जनवरी से शुरू हो गया है। इस बार लीग कई मायनों में खास है। पहली बार WPL का आयोजन जनवरी–फरवरी की विंडो में किया जा रहा है। टूर्नामेंट में कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं और पूरे सीजन में 22 मुकाबले खेले जाएंगे। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

कहां होंगे मुकाबले और कब होगा फाइनल

WPL 2026 के शुरुआती 11 मैच नवी मुंबई में आयोजित होंगे, जबकि बाकी लीग मैच, एलिमिनेटर और फाइनल वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी 2026 को होगा। इस सीजन की एक और खास बात यह है कि 10 और 17 जनवरी को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें एक ही दिन दो-दो मैच होंगे।

WPL 2026 का शेड्यूल

  • 9 जनवरी – मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
  • 10 जनवरी – यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  • 10 जनवरी – मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
  • 11 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  • 12 जनवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs यूपी वॉरियर्ज, नवी मुंबई
  • 13 जनवरी – मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  • 14 जनवरी – यूपी वॉरियर्ज vs दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
  • 15 जनवरी – मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्ज, नवी मुंबई
  • 16 जनवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  • 17 जनवरी – यूपी वॉरियर्ज vs मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई
  • 17 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
  • 19 जनवरी – गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
  • 20 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  • 22 जनवरी – गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्ज, वडोदरा
  • 24 जनवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
  • 26 जनवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  • 27 जनवरी – गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
  • 29 जनवरी – यूपी वॉरियर्ज vs रॉयलचैलेंजर्सबेंगलुरु, वडोदरा
  • 30 जनवरी – गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  • 1 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्ज, वडोदरा
  • 3 फरवरी – एलिमिनेटर, वडोदरा
  • 5 फरवरी – फाइनल, वडोदरा

इनामी राशि में बड़ा इजाफा

इस बार WPL की इनामी राशि में बड़ा बदलाव किया गया है। चैंपियन टीम को 6 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी, जबकि उपविजेता टीम को 3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। नियमों के अनुसार, एक टीम की प्लेइंग-11 में अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं, लेकिन अगर असोसिएट देश की खिलाड़ी शामिल होती है तो 5 विदेशी खिलाड़ियों की अनुमति होगी।

कप्तानी में बदलाव और नए सितारे

इस सीजन में कई टीमों की कप्तानी बदली गई है। दिल्ली कैपिटल्स की कमान जेमिमाह रोड्रिग्स संभाल रही हैं, जबकि यूपी वॉरियर्स की कप्तान मेग लैनिंग हैं। मुंबई इंडियंस हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में खिताब बचाने उतरेगी। युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी इस बार सबकी नजर रहेगी।

लाइव कहां देखें मुकाबले

WPL 2026 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। कुल मिलाकर, WPL 2026 महिला क्रिकेट के लिए रोमांच और बड़े बदलावों से भरा एक यादगार सीजन साबित होने वाला है।

Share This Article