WPL 2026: WPL 2026 का शेड्यूल जारी, 9 जनवरी को नवी मुंबई में पहला मैच

Anjali Kumari
2 Min Read

WPL 2026:

मुंबई, एजेंसियां। WPL 2026 का पहला मैच 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जायेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का शेड्यूल जारीकर दिया है। इस साल का चौथा सीजन 9 जनवरी को नवी मुंबई से शुरू होगा और फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में खेला जाएगा।

बेंगलुरु और मुंबई के बीच होगा पहला मैचः

सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस के बीच होगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 9 से 17 जनवरी तक पहले 11 मैच खेले जाएंगे, जबकि बाकी के 11 मैच वडोदरा में होंगे।

पहला चरण 1 फरवरी तकः

लीग का पहला चरण 1 फरवरी तक चलेगा। एलिमिनेटर 3 फरवरी को और फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में होगा। इस सीजन में सिर्फ दो डबल-हेडर दिन (10 और 17 जनवरी) हैं।

नवी मुंबई में लीग के प्रमुख मैचः

9 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम RCB
10 जनवरी: UP वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
10 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
12 जनवरी: RCB बनाम UP वॉरियर्स
13 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
14 जनवरी: UP वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
15 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम UP वॉरियर्स
16 जनवरी: RCB बनाम गुजरात जायंट्स
17 जनवरी: UP वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस
17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम RCB
वडोदरा में लीग के प्रमुख मैचः
19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम RCB
20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम UP वॉरियर्स
24 जनवरी: RCB बनाम दिल्ली कैपिटल्स
26 जनवरी: RCB बनाम मुंबई इंडियंस
27 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
29 जनवरी: UP वॉरियर्स बनाम RCB
30 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम UP वॉरियर्स

नॉकआउट मैचः

3 फरवरी: एलिमिनेटर
5 फरवरी: फाइनल

Share This Article