WPL 2026: WPL 2026 मेगा ऑक्शन में MI टीम में पुराने खिलाडियों की हुई घर वापसी

2 Min Read

WPL 2026:

मुंबई, एजेंसियां। WPL 2026 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (MI) ने अपनी 2025 की विजेता टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को दोबारा अपनी टीम में शामिल कर लिया है। दिल्ली में हुए इस मेगा ऑक्शन में MI की रणनीति साफ थी पुरानी चैंपियन कोर टीम को फिर से एकजुट करना। टीम की मालकिन नीता अंबानी ने अमेलिया केर, शबनिम इस्माइल, साईका इशाक, सजाना और संस्कृति गुप्ता की वापसी पर खुशी जताई। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर, नैट स्किवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर और जी. कमलिनी पहले से ही रिटेन थीं।

नीता अंबानी ने कहा-‘टीम फिर से चैंपियन बनने को तैयार’:

नीता अंबानी ने कहा, “नीलामी का दिन हमेशा रोमांचक होता है। हमारी रणनीति थी कि चैंपियन टीम को वापस लाया जाए। अमेलिया केर की वापसी शानदार है। हमारी चार ‘एस’ शबनिम, साईका, सजाना और संस्कृति का लौटना टीम को और मजबूत बनाता है।” उन्होंने तीन नई युवा खिलाड़ियों राहिला फिरदौस, नल्ला क्रांति रेड्डी और त्रिवेणी वशिष्ठ के चयन का भी स्वागत किया।

हरमनप्रीत बोलीं -‘टीम मैनेजमेंट का हम पर भरोसा साबित’:

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि ऑक्शन के दौरान वे थोड़ी नर्वस थीं, लेकिन टीम मैनेजमेंट, खासकर नीता अंबानी के भरोसे और मजबूत रणनीति ने स्थिति आसान कर दी। उन्होंने कहा कि पुराने चेहरों का लौटना यह दर्शाता है कि मैनेजमेंट को टीम की क्षमता पर पूरा विश्वास है।

विदेशी सितारे और युवा प्रतिभाएं:

MI ने विदेशी स्टार खिलाड़ियों निकोला कैरी और मिली इलिंगवर्थ को शामिल किया। वहीं युवा भारतीय खिलाड़ियों नल्ला रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ और राहिला फिरदौस की एंट्री से टीम में ताजगी और विविधता दोनों आई हैं। पुरानी कोर टीम के साथ नई प्रतिभाओं का मिश्रण MI को एक बार फिर WPL 2026 का प्रबल दावेदार बना रहा है।

मुंबई इंडियंस का पूरा WPL 2026 स्क्वाड:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, नैट स्किवर ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजाना, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साईका इशाक, मिली इलिंगवर्थ.

Share This Article