WPL में आज मुंबई Vs गुजरात [Mumbai Vs Gujarat today in WPL]

1 Min Read

मुंबई के खिलाफ गुजरात को पहली जीत की तलाश

वडोदरा, एजेंसियां। विमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL) के 5वें मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना गुजरात जायंट्स (GG) से होगा। मैच आज शाम 7:30 बजे से वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात लीग के इतिहास में मुंबई को अब तक नहीं हरा सकी है।

इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। गुजरात का सीजन का तीसरा और मुंबई का दूसरा मैच होगा। GG को एक मैच में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, MI को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

मुंबई ने गुजरात के खिलाफ 100% मैच जीतेः

WPL में MI और GG के बीच अब तक 4 मैच हुए हैं। इनमें सभी 4 मैच मुंबई ने जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 2023 में दो और 2024 में दो मुकाबले खेले गए।

इसे भी पढ़ें

WPL में गुजरात ने यूपी को 6 विकेट से हराया,कप्तान गार्डनर का आलराउंड प्रदर्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं