विमेंस वर्ल्ड कप- इंग्लैंड ग्रुप-B के टॉप पर, साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया [Women’s World Cup- England on top of Group B, beat South Africa by 7 wickets]

2 Min Read

सोफी एकलेस्टन प्लेयर ऑफ द मैच

शारजाह, एजेंसियां। विमेंस वर्ल्ड कप के 9वें मैच में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ग्रुप बी के टॉप पर पहुंच गई है।

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 6 विकेट खोकर 124 रन बनाए। सोफी एकलेस्टन ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए।

टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने नैटली सिवर ब्रंट नाबाद 48 और ओपनर डेनियल वायट ने 43 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 64 रन की साझेदारी की। मैच विनिंग पार्टनरशिप की वजह से इंग्लैंड ने 4 बॉल रहते यह मैच जीत लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच एकलेस्टनः

अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराने वाली इंग्लिश टीम ने साउथ अफ्रीका का पहला विकेट 31 रन पर लिया। यहां तजमीन ब्रिट्स को लिंसी स्मिथ ने आउट किया।

कप्तान लौरा वूलवॉर्ट ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने टीम को सधी शुरुआत दिलाते हुए 42 रन बनाए। उन्हें एकलेस्टन ने बोल्ड कर दिया।

सोफी एकलेस्टन ने साउथ अफ्रीका विमेंस टीम के 2 मुख्य बल्लेबाजों को बोल्ड करके मैच को इंग्लैंड की तरफ कर दिया। लौरा वूलवॉर्ट के अलावा एनरी डर्कसन ने 11 गेंद में नाबाद 20 और मैरीजन कैप ने 17 बॉल पर 26 रन की पारी खेली।

इसे भी पढ़ें

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप आज से, भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया एक ही ग्रुप में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं