बांग्लादेश से शिफ्ट हो सकता है विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप [Women’s T20 World Cup may be shifted from Bangladesh]

2 Min Read

UAE प्रबल दावेदार, BCCI मना कर चुका है

दुबई, एजेंसियां। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप बांग्लादेश से शिफ्ट हो सकता है। टूर्नामेंट 3 से 20 अक्टूबर तक होना है।

बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता की वजह से इंटरनेशनल किकेट काउंसिल इसे शिफ्ट करने का फैसला कर सकता है।

विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी के विकल्प पर UAE सबसे आगे है। हालांकि, श्रीलंका और जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने भी बांग्लादेश से टूर्नामेंट शिफ्ट किए जाने पर अपने यहां कराने को लेकर रुचि दिखाई है।

UAE की दावेदारी मजबूत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप बांग्लादेश से शिफ्ट किए जाने पर UAE इसकी मेजबानी का प्रबल दावेदार है।

UAE में दुबई, अबू धाबी और शारजाह में इंटरनेशनल स्टेडियम है। UAE पहले भी टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन कर चुका है।

साल 2021 में कोरोना की वजह से भारत में होने वाले मेंस टी-20 वर्ल्ड कप UAE में करवाया गया था। हालांकि इसकी मेजबानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास ही थी।

BCCI कर चुका है मना

BCCI ने भारत में कराने के प्रस्ताव को पहले ही मना कर दिया है। भारत विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी नहीं करेगा, क्योंकि BCCI ने ICC का वह ऑफर ठुकरा दिया है, जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के चलते भारत में टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव दिया था।

BCCI के सेक्रेटरी जय शाह ने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘अगले साल विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की हम मेजबानी कर रहे हैं। ऐसे में हम यह संकेत नहीं देना चाहते हैं कि हम लगातार अपने ही घर में वर्ल्ड कप कराना चाहते हैं।’

शाह ने बताया कि बेंगलुरु में नया NCA नई सुविधाओं के साथ अब तैयार है। इसकी सुविधाओं का इस्तेमाल अन्य खेलों के ओलिंपियन भी कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें

टी-20 वर्ल्ड कप 2024-भारत फाइनल में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं