विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप आज से, भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया एक ही ग्रुप में [Women’s T-20 World Cup from today, India, Pakistan and Australia in the same group]

1 Min Read

दुबई और शारजाह में होंगे 23 मैच

दुबई, एजेंसियां। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप आज से UAE में शुरू हो रहा है। 10 टीमों के बीच 17 दिन में 23 मैच खेले जाएंगे।

5-5 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है, टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में है। टूर्नामेंट का फाइनल 20 अक्टूबर को दुबई में होगा।

6 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैचः

भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकबला 6 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने आज तक एक भी वर्ल्ड कप नहीं जीता।

जबकि ऑस्ट्रेलिया 6 बार की टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के नाम भी 1-1 खिताब हैं।

इसे भी पढ़ें

विमेंस एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, 7 बार की चैंपियन है इंडिया [India-Pakistan clash today in Women’s Asia Cup, India is 7-time champion]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं