विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल आज [Women’s T20 World Cup 2024 final today]

1 Min Read

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका फाइनल में

दुबई, एजेंसियां। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप को इस बार नया चैपिंयन मिलेगा। इस वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच पहली बार फाइनल खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड 14 साल बाद फाइनल मेः

कीवी टीम 14 साल बाद फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2009 और 2010 दोनों वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, साउथ अफ्रीका लगातार दूसरी बार फाइनल खेलेगी, 2023 में उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली था।

इसे भी पढ़ें

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं