सिंधु और फोगाट की इस मांग पर क्यों मचा हंगामा [Why was there an uproar over this demand of Sindhu and Phogat?]

2 Min Read

पेरिस, एजेंसियां। पेरिस ओलंपिक से ठीक पहले शटलर पीवी सिंधु और बॉक्सर विनेश फोगाट ने खेल मंत्रालय के सामने एक मांग रखी है। शटलर पीवी सिंधु ने अपने मेंटॉर प्रकाश पादुकोण को गेम्स विलेज में रहने देने की डिमांड की है।

ठीक इसी तरह विनेश फोगाट ने अपने कोच वॉलर अकोस को लेकर यही डिमांड की है। रिपोर्ट की मानें तो खेल मंत्रालय ने उनकी डिमांड को स्वीकार कर लिया है। अब इस बात को लेकर हंगामा मच गया है।

फजीहत से बचने के लिए इस तरह का फैसला लिया

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों की मांग का खामियाजा बॉक्सिंग टीम के मसाजर विजय कंबोज को भुगतना पड़ा है। जिन्हें खेलगांव से बाहर रहने के लिए कहा गया है।

बॉक्सिंग टीम के मसाजर विजय कंबोज का खेलगांव से बाहर एक होटल में रहने का इंतजाम किए जाने की बात सामने आई है। यानी वो खेल गांव से नहीं होटल से हर रोज खेल गांव या फिर नॉर्थ पेरिस एरिना जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक खेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर होने वाली फजीहत से बचने के लिए इस तरह का फैसला लिया है। हालांकि, इस बारे में 15 जुलाई को फैसला लिया गया।

26 जुलाई से शुरू होगा खेल का महाकुंभ

खेल का सबसे बड़ा महाकुंभ 26 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। 33वें ओलंपिक खेलों की मेजबानी इस बार पेरिस कर रहा है। यहां दुनिया के 10 हजार से भी अधिक एथलीट पदक जीतने की दावेदारी पेश करेंगे।

इस खेल में भारत के 113 खिलाड़ी उतरेंगे। इनमें 66 पुरुष व 47 महिला खिलाड़ी हैं। पेरिस ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा से लेकर मीराबाई चानू और निखत जरीन के रूप में विश्व स्तरीय बॉक्सर से भारत को पदक की उम्मीद होगी।

इसे भी पढ़ें

पेरिस ओलंपिकः 16 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं