केकेआर कैंप में बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह ने मारा छक्का, बच्चे के सिर पर लगी चोट

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ ही दिनों में IPL की शुरूआत हो जाएगी। सभी टीमों ने इसके लिए अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

लगभग सभी खिलाड़ी अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं। इसी बीच क्रिकेटर रिंकू सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमें वो शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं। शॉट लगाने के क्रम में गेंद एक बच्चे के सिर पर लगी। बल्लेबाज रिंकू सिंह का यही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के साथ खेला जाएगा। ये मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरा मैच पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का 23 मार्च को मोहाली में होने वाला है। वहीं तीसरा मुकबला SRH और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। जिसे देखते हुए रिंकू सिंह नेट्स पर काफी पसीना बहा रहे हैं।

रिंकू ने आईपीएल (IPL 2024) की शुरुआत से पहले केकेआर के कैंप में बैटिंग करते हुए छक्का लगाया। यह गेंद एक बच्चे के सिर पर लगी।

इसके बाद रिंकू उस बच्चे से मिले और उसका हालचाल जाना और उसे ऑटोग्राफ भी दिया। वीडियो में रिंकू सिंह बच्चे से माफी भी मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

रिंकू के साथ केकेआर के बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर भी थे, जिन्होंने बच्चे को कोलकाता नाइट राइडर्स की टोपी भेंट की। टोपी में अभिषेक नायर और रिंकू सिंह ने अपना ऑटोग्राफ भी दिया।

इसे भी पढ़ें 

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी, आज से ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं