टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कब होगा भारत-पाकिस्तान मैच? तारीख और वेन्यू की पूरी जानकारी [When will the India-Pakistan match take place in T20 World Cup 2026? Full details of date and venue]

2 Min Read

T20 World Cup 2026:

नई दिल्ली, एजेंसियां। ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का क्रेज अब शुरू हो चुका है। इस टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड में होगा, जो 12 जून से 5 जुलाई तक चलेगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच प्रतिष्ठित लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे शुरुआत में ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच कब और कहां होगा?

भारत और पाकिस्तान का यह मैच महिला टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने के दो दिन बाद, यानी रविवार, 14 जून 2026 को होगा। ये मुकाबला इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। मैच इंग्लैंड के समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे के करीब होगा।

टूर्नामेंट की संरचना

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 12 टीमें शामिल हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है:

ग्रुप 1: भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप 2: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका

इसके अलावा, दोनों ग्रुप में क्वालीफायर के बाद 2-2 टीमें शामिल होंगी।

भारत के बाकी मैचों का शेड्यूल

भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए कुल 5 ग्रुप मैच खेलने होंगे:

14 जून: भारत vs पाकिस्तान (एजबेस्टन)
17 जून: भारत vs ग्लोबल क्वालीफायर टीम
21 जून: भारत vs दक्षिण अफ्रीका
24 जून: भारत vs दूसरी ग्लोबल क्वालीफायर टीम
28 जून: भारत vs ऑस्ट्रेलिया (लॉर्ड्स)

इसे भी पढ़ें

IND W vs ENG W: इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 5 रन से हराया, दीप्ति ने पूरे किए 300 विकेट

Share This Article
Exit mobile version