पाकिस्तान की हार पर क्या बोले दिग्गज [What did the veterans say on Pakistan’s defeat?]

1 Min Read

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने की खिंचाई

न्यूयार्क, एजेंसियां। पाकिस्तान की इस हार पर कई दिग्गजों ने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपने प्लेयर्स की खिंचाई की है।

शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान की शर्मनाक हार हुई। हमें अच्छा स्टार्ट नहीं मिला। पाकिस्तान यहां जीतना डिजर्व ही नहीं करता था।

शुरुआती विकेट चटकाना अहम पल

वसीम अकरम ने कहा कि मैच का निर्णायक मोड़ यही था कि अमेरिका ने शुरूआती विकेट चटकाए।

पाकिस्तान के लिए बाबर और शादाब के बीच छोटी सी साझेदारी हुई, लेकिन उनके अलावा कोई नहीं चला। फील्डिंग बहुत खराब थी। कुल मिलाकर प्रदर्शन अच्छा नहीं था।

वसीम जाफर ने दी बधाई

वसीम जाफर ने एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका की जीत को सभी फैंस एन्जॉय कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कप्तान मोनंक पटेल को भी शुभकामनाएं दी और कहा की आपने आज क्रिकेट जगत का सम्मान पाया है।

इसे भी पढ़ें

टी-20 वर्ल्डकप-अमेरिका ने पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं