रोहित शर्मा की कप्तानी छिनने पर क्या बोले हार्दिक पंड्या

3 Min Read

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 बस कुछ ही दिनों में शुरु हो जाएगा। इसे लेकर सभी आईपीएल टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गयीं हैं।

खिलाड़ियों के लिये ट्रेनिंग कैंप्स लगाये जा रहे हैं, प्रोमोशन के लिये ऐड्स बनाये जा रहे हैं और आने वाले सीजन के लिए टीम के कोच और कप्तान प्रेस वार्ता करते नजर आ रहे हैं।

इस बीच सबसे अधिक चर्चा में मुंबई इंडियंस के हेड कोच बाउचर और टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या हैं।

चर्चा का विषय है रोहित को मुंबई इंडियंस के कप्तान के पद से हटाने से जुड़े सवाल जिस पर बाउचर और पंड्या ने चुप्पी साध ली थी। इस सवाल पर हार्दिक-बाउचर हो गये थे मौन

मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद हार्दिक पंड्या ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। इस दौरान पत्रकारों ने हार्दिक और हेड कोच बाउचर से कई सवाल पुछे।

इनमें से एक सवाल ने सभी का ध्यान अपनी और खिंचा। सवाल था कि आखिर वे क्या एक कारण रहा कि रोहित शर्मा की जगह मैनेजमेंट ने हार्दिक पंड्या को कप्तानी देने का फैसला किया?

सवाल सुनते ही पंड्या ने चुप्पी साध ली थी। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के हेड कोच बाउचर ने भी इस प्रश्न का जवाब नहीं दिया और अगला सवाल पूछने के लिए कहा।

इसे लेकर कई मुंबई इंडियंस के फैंस शोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आए। उनका कहना है कि मैनेजमेंट रोहित शर्मा के कप्तानी से हटने को लेकर अब भी क्लियर नहीं है और कुछ छुपा रही है। हालांकि हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा से जुड़े बाकी सवालों के जवाब बिना किसी हिचक के दिये।

22 मार्च से शुरु होगा दुनिया का सबसे बड़ा टी-20 लीग

आईपीएल 2024 की शुरुआती 22 मार्च से होगी। इसके लिये 21 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कुल 17 दिनों की अवधि के दौरान 21 मैच होंगे।

ये 21 मैच 10 शहरों में खेले जाएंगे। आईपीएल 2024 में पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और फाफ डु प्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 22 मार्च को रात आठ बजे से होगा।

इसे भी पढ़ें

प्राइवेट कर्मियों की चाँदी, अप्रैल से बढ़ सकता है वेतन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं