वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हराया, सेमीफाइनल की रेस में बरकरार [West Indies beats America by 9 wickets, remains in the race for semi-finals]

2 Min Read

होप ने नाबाद 82 रन बनाए, चेज ने 3 विकेट लिए

बारबाडोस, एजेंसियां। वेस्टइंडीज ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 के छठे मुकाबले में अमेरिका को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत से विंडीज सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है।

सुपर 8 के दूसरे ग्रुप में साउथ अफ्रीका 4 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद वेस्टइंडीज दूसरे तो इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है।

दोनों टीमों के 2 मैचों में 2-2 पॉइंट्स हैं हालांकि बेहतर नेट रन रेट के चलते वेस्टइंडीज इंग्लैंड से ऊपर है।

वेस्टइंडीज ने शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया और अमेरिका को 19.5 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट कर दिया। 129 रन का टारगेट वेस्टइंडीज ने 10.5 ओवर में ही चेज कर लिया।

मैच विनर

वेस्टइंडीज की जीत में बॉलर्स का अहम योगदान रहा। USA ने मैच में शुरुआत अच्छी की, लेकिन पावरप्ले के बाद रोस्टन चेज ने उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया।

चेज ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज सीआ होप ने ताबड़ोतड़ नाबाद 82 रन बनाये।

इसे भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुइस के सहारे हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं