वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, अफगानिस्तान की जीत के साथ खत्म हुआ 15 साल का करियर [Warner retired from international cricket, 15 year career ended with Afghanistan’s victory]

2 Min Read

भारत के खिलाफ खेला आखिरी मुकाबला

सेंट लुसिया, एजेंसियां। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (CA) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। CA ने पोस्ट में वॉर्नर के 15 साल के करियर के कुछ यादगार पलों को फोटो के जरिए दिखाया।

वॉर्नर का संन्यास इस बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मुकाबले के ऊपर टिका हुआ था। अब अफगानिस्तान की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम बाहर हो गई और वॉर्नर का 15 साल का करियर भी खत्म हो गया।

इस तरह वॉर्नर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला सुपर-8 में भारत के खिलाफ खेला। हालांकि वॉर्नर ने अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

वॉर्नर वनडे और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। हालांकि वनडे से संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा था, चैम्पियंस ट्रॉफी में जरूरत पड़ी तो मैं उपलब्ध रहूंगा।

3 बार वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे

वॉर्नर तीन बार वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे। इसमें 2015 और 2023 का वनडे वर्ल्ड कप और 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप शामिल है।

वॉर्नर टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए थे।

इसे भी पढ़ें

केदार जाधव ने क्रिकेट से लिया संन्यास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं